सहारनपुर, जून 19 -- सहारनपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन शुक्रवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने उत्साह के साथ मनाया। कांग्रेस नेताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया। लोहानी सराय चौक और ढोलीखाल क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इसके बाद भीषण गर्मी के बीच शरबत वितरण शिविर लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई। संदीप सिंह राणा ने राहुल गांधी को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाला दूरदर्शी और निर्भीक नेता बताया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया,...