गोरखपुर, जून 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सदर सांसद रवि किशन ने रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आठ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। सांसद ने बच्चों को खिलौने और चॉकलेट वितरित कर अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। सांसद रवि किशन ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी पोलियो का वायरस मौजूद है। ऐसे में देश के बच्चों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को नियमित रूप से पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की प्रत्येक खुराक अवश्य दिलाएं। इस अवसर पर सांसद ने जिले के नवाचार मातृ सेवा कार्यक्रम (मैटरनल इमरजेंसी असिस्टेंस फॉर टाइमली रेफरल एंड इंटेंसिव सर्विसेज) का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु दर में क...