देवरिया, अगस्त 23 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सपा सांसद रमाशंकर राजभर को 18 वीं लोकसभा के कार्यकाल के लिए गठित इंडिया-कैरेबियन कम्युनिटी पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप का सदस्य नामित किया गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से सांसद को भेजे गए पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। ग्रुप में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 11 सांसदों को सदस्य बनाया गया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बैठक कर सांसद को बधाई दी। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव ने की। इस दौरान रामप्रकाश यादव, मंजूर आलम, नागेंद्र पासवान, पवन यादव, योगेश यादव, गोरख यादव, दीनानाथ राजभर, मुकेश राजभर, रंजना भारती, मीडिया प्रभारी मंजूर आलम, हरे राम आर्य, प्रमोद गौतम, जैनूल अख्तर, अरशद सिद्दीकी, अशरफ मंसूरी, मालवीय प्रसाद निर्मल, धनंजय यादव, बबलू य...