जौनपुर, मार्च 6 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय शाहपुरशानी परिसर में सात मार्च शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के पहली से आठवीं कक्षा तक के करीब पांच हजार बच्चों को निःशुल्क शिक्षण और खेलकूद सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी होंगे। अध्यक्षता महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र और सम्मानित अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सभी का स्वागत करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक युवा समाजसेवी सतीश जयकृष्ण तिवारी हैं। वह पिछले तीन वर्ष से इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.