रामगढ़, फरवरी 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर रामगढ़ जिला में पहली बार 8 फरवरी को सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 के तहत 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इसके एक दिन बार सांसद मनीष जायसवाल ने वीडियो कॉल पर नवविवाहित से बात किया। साथ ही हालचाल की जानकारी ली। साथ ही भविष्य में किसी प्रकार की जरुरत पड़ने पर याद करने की बात कही। साथ ही सोमवार को वे बजट सत्र में शामिल होने दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने विदाई के वक्त भी कहा था कि सिर्फ हाथ पीले करना ही हमारी जिम्मेवारी नहीं है बल्कि उन हाथों को जीवन भर संबल देना ही हमारा असली मकसद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.