हल्द्वानी, जून 17 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने बुधवार को बच्ची नगर स्थित आवास में जन समस्याएं सुनीं। अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सांसद भट्ट ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, जनकल्याण व सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भट्ट ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...