हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। भट्ट ने हल्द्वानी स्थित रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान संस्थान (डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ बायो एनर्जी रिसर्च) की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने रक्षा मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए संस्थान की वर्तमान स्थिति से क्षेत्र में उत्पन्न असमंजस को दूर करने की मांग की।सांसद ने बताया कि संस्थान को दिल्ली स्थित रक्षा शरीर क्रिया अनुसंधान संस्थान से जोड़कर एक छोटी इकाई बना दिया गया है, जिससे स्थानीय युवाओं के रोजगार, इंटर्नशिप और शोध के अवसर कम हो गए हैं। साथ ही किसानों को मिलने वाले कृषि परामर्श पर भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि 1962 के युद्ध के बाद स्थापित यह महत्वपूर्ण संस्थान कुमाऊं के कई जिलों में फैला है, लेकिन वर्तमान में इसका...