शाहजहांपुर, दिसम्बर 1 -- मेडिकल कालेज में देखभाल न होना और डाक्टरों द्वारा मरीजो के साथ अच्छा व्यवहार न करने की शिकायतें सांसद अरुण सागर तक पहुंच गई। इसके बाद रविवार को सांसद अरुण सागर अचानक मेडिकल कालेज पहुंच गए। वहां उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। किसी ने कहा कि डाक्टर देखने नही आते तो किसी ने कहा कि दवाएं मिलने में भी दिक्कते होती हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद को मेडिकल कालेज के अंदर गंदगी मिली। सांसद ने फौरन प्राचार्य से फोन पर बात कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं। सांसद ने कहा कि अव्यवस्थाओं को लेकर वह सीएम और प्रमुख सचिव को भी पत्र लिखेंगे। दरअसल राजकीय मेडिकल कालेज में मरीजों से कभी डाक्टर अभद्रता करते हैं तो तीमारदारों से कभी वहां पर तैनात गार्ड उलझते हैं। ऐसे में आए दिन विवाद की स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.