रामनगर, मई 25 -- राजू वर्मा रामनगर। सांसद अनिल बलूनी बीते रविवार को परिवार के कॉर्बेट पहुंचे। उन्होंने बिजरानी जोन में जंगल सफारी की। बिजरानी गेस्ट हाउस में वार्डन बिंदरपाल, रेंजर नवीन चंद्र पांडे से कॉर्बेट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वार्ता की।रेंजर नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि सफारी के दौरान सांसद बलूनी को हाथी दिखाई दिए। इससे वह काफी उत्साहित नजर आए। वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि सांसद ने कॉर्बेट की जैवविविधता आदि की जानकारी ली। वन अधिकारियों के साथ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन व पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। पर्यटन से जुड़े स्थानीय युवाओं की समस्याओं को भी सुना। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को और अधि...