जौनपुर, मई 15 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। मछलीशहर की सांसद एवं क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज सरोज की एआई से बनाई गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा नेता सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जौनपुर साइबर थाने की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर कार्रवाई की। सांसद प्रिया सरोज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एआई से निर्मित उनकी फर्जी/मॉर्फ्ड तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। कहा कि वायरल की गई तस्वीरों के माध्यम से उनकी प्रतिष्ठा और छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सपा सांसद प्रिया सरोज की AI से फोटो बनाकर की वायरल, भाजपा नेता समेत दो लोगों पर केस सांसद ने एआई जनरेटेड तस्वीर ...