बदायूं, जुलाई 2 -- बदायूं। सांसद आदित्य यादव के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सांसद के निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने केक काटकर खुशी जाहिर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। अनिल गोस्वामी ने कहा कि अखिलेश यादव समाज के हर वर्ग के सम्मान, अधिकार और विकास के लिये निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनकी सोच सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और जनकल्याण की भावना पर आधारित है। जन्मदिवस पर सेवा, मानवता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुये कछला स्थित मानव कल्याण समिति बड़ी गंगा कुष्ठ सेवा आश्रम एवं गंगा कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किये। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संकल्प और जनसेवा के रूप में मनाया अखिलेश का जन्मदिन अनिल यादव, जबर सिंह, एनपी सिंह, राहुल, प्रशांत, ...