चतरा, अप्रैल 25 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत किशुनपुर गांव में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने किया। पिछले दस दिनों से किशुनपुर के लोग बिजली संकट से जूझ रहे थे। ट्रांसफार्मर लगते ही बिजली ठीक होने पर किशुनपुर के ग्रामीणों ने चतरा सांसद, उनके प्रतिनिधि एवं विभाग कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार सिंह, वन विभाग सांसद प्रतिनिधि रमेश राणा, मनोज पाठक, महेन्द्र महतो, मुंशी महतो, जितेन्द्र महतो, मनु महतो समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...