चतरा, जून 5 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। नव पदस्थापित एसडीओ प्रदीप कुमार महतो ने सिमरिया अनुमंडल कार्यालय में अपना योगदान दिया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रविंद्र सिंह ने उन्हे बुके दे कर स्वागत किया। श्री सिंह ने एसडीओ को सिमरिया अनुमंडल से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि अधिकतर समस्या कोल ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ी है। प्राय: हर दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। भारी वाहन के अधिकतर चालक अप्रशिक्षित हैं। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है।इस पर लगाम लगाने की जरूरत है। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जन समस्या का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- रात में बिना रोक-टोक दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, ग्रामीणों में उबाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...