हजारीबाग, मार्च 6 -- हजारीबाग हिटी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में 5 मार्च की रात को अपराधियों की ओर से कोल व्यवसायी की नृशंस हत्या और भागने के दौरान ग्रामीणों को गाड़ी से रौंदने की घटना पर सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। सांसद के निर्देश पर उनके हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी तत्काल आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती घायल रोहित गुप्ता, विनोद साव और बासुदेव राणा से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके परिजनों से मिलकर उनका ढांढ़स बंधाया। सांसद मीडिया प्रतिनिधि ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय है और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से कामना भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.