सांसद प्रतिनिधि की पहल पर रामपुर महुआबाद में लगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
गया, जून 1 -- बोधगया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रामपुर महुआबाद महादलित टोला में लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज व बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। केंद्रीय मंत्री सह सांसद जीतनराम मांझी के प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी के प्रयास से टोले में सौ केवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा सांसद प्रतिनिधि को आवेदन सौंपा गया था। इसके बाद बिजली विभाग के शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गयी थी। विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- सांसद प्रतिनिधि की पहल पर रामपुर महुआबाद में लगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर नए ट्रांसफॉर्मर से सक्सेना मोड़, रूट इंस्टीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.