चतरा, मार्च 7 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। शनिवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह एक दिवसीय दौरे पर टंडवा पहुंचे और कई शादी समारोह मे शामिल हुए । इस दौरान लेम्बुआ गांव निवासी स्व विशुन साव की पुत्री के लगनबंधी मे शामिल हुए और पुत्री को आर्शीवाद दिया। इसके बाद खरिका गांव पहुंचकर अभिषेक पांडे के तिलक उत्सव कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, गोविन्द तिवारी, शिव प्रसाद गुप्ता, भागवत गुप्ता, हेमराज साहू, लखन पाल, उपेन्द्र चौबे, महेन्द्र साहु, महाबीर साहु समेत कई भाजपा कार्यकर्ता गण शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.