बुलंदशहर, अगस्त 3 -- दिल्ली में बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चप्पल फेंके जाने के मामले में आरोपी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव शहपानी निवासी भाजपा नेता सुमित गोस्वामी के परिजनों ने सभी आरोपों को निराधार बताया। मां और भाई ने सुमित को निर्दोष बताया है और उसकी जल्द रिहाई की मांग की है। सुमित की मां ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे उनका बेटा लंच बॉक्स लेकर ऑफिस जाने के लिए घर से निकला था। उनका कहना है कि मीडिया में सुमित की तस्वीर देखने के बाद ही उन्हें पता चला कि वह दिल्ली पहुंचा था। यह भी पढ़ें- तुम निकलो, तुमको मार देंगे; पप्पू यादव बोले- किस बात की माफी, सुबह से चार धमकियां मिली हैं सुमित की मां ने कहा कि मेरा बेटा सही-सलामत घर लौट आए, यही हमारी सबसे बड़ी चिंता है। उसे दिल्ली कौन और क्यों...