सांसद पप्पू यादव ने सड़क दुर्घटना में मृतक परिवारों से मिल जताई संवेदना
पूर्णिया, जून 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले दो परिवारों से शनिवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की और सरकारी स्तर पर हरसंभव सहयोग दिलाने का भरोसा दिया। सबसे पहले सांसद पप्पू यादव केनगर प्रखंड अंतर्गत गोकुलपुर उफरैल गांव के वार्ड संख्या-13 पहुंचे, जहां शाकिम आलम के पुत्र का कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी ओर से तत्काल 10,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने दिवंगत के लिए दुआ करते हुए कहा कि अल्लाह तआला मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए और परिवार को इस कठिन समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.