पूर्णिया, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के माधोपाड़ा स्थित मदरसा जामिया खोलाफा-ए-रशेदीन में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों रोजेदारों और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और प्रदेश तथा देश में अमन-चैन, भाईचारे और विकास के लिए दुआ मांगी। रमज़ान के इस पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सद्भाव और एकता का अनूठा संदेश दिया। इफ्तार कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने रोजेदारों और आम लोगों से मुलाकात कर उन्हें रमज़ान की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि रमज़ान का महीना हमें इंसानियत, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से सामाजिक एकता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.