मधेपुरा, दिसम्बर 22 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रामपुर गांव में रविवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मधेपुरा से पूर्णिया जा रहे सांसद के काफिले को रामपुर के समीप रोककर समर्थकों ने उनसे मुलाकात की। उनके पुत्र सार्थक रंजन के केकेआर टीम में चयन होने पर समर्थकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर खुशी जताई। समर्थक अमित यादव के नेतृत्व में दर्जनों लोग मौके पर मौजूद रहे। सांसद ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान अमित यादव ने सांसद को सार्थक रंजन के केकेआर टीम में शामिल होने पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं की सफलता ही क्षेत्र की असली पहचान है। वे हर स्तर पर जनहित व प्रतिभाओं के समर्थन के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.