सांसद ने 8 करोड़ की 69 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
बहराइच, मई 21 -- बहराइच,संवाददाता। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित समारोह में सांसद बहराइच डॉ. आनंद कुमार गोंड ने सांसद निधि से निर्मित 8 करोड़ 14 हजार 28 रुपये लागत की 69 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4 करोड़ 91 हजार 988 रुपये की 33 परियोजनाएं व 2025-26 में 3 करोड़ 99 लाख 22 हजार 40 रुपये की 36 परियोजनाएं पूरी की गईं। कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसी निर्माण खंड-4 बहराइच द्वारा इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, सोलिंग, पुल-पुलिया व नाली निर्माण जैसे कार्य कराए गए हैं। सांसद ने कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर कनेक्विटी को लेकर वे सतत प्रयत्नशील हैं। आगे भी विकास परक योजनाओं को समय से जमीन पर उतारने का पूरा प्रयास करेंगे।कहा कि ग्रामीण व शहरी कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.