घाटशिला, अक्टूबर 5 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। सांसद विद्युत वरण महतो ने लंबे अंतराल के बाद सांसद निधि से धालभूमगढ़ प्रखंड के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति देते हुए रविवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस क्रम में जुगीशॉल मे चौपाल निर्माण की योजना के तहत पांच लाख 70 हजार के योजना की स्वीकृत दी। दूसरी योजना पोल्टू होटल काली मंदिर से दिलीप साहू के घर तक 500 फुट पेवर्स ब्लॉक की सड़क के लिए 6 लाख 5500 की स्वीकृति दी। तीसरी योजना सुमित स्टेडियम से हनुमान मंदिर होते हुए जिला परिषद के सड़क तक लगभग 500 फीट पेवर्स ब्लॉक रोड निर्माण के लिए 6 लाख 5500 की स्वीकृति दी, पावड़ा नरसिंह पंचायत के अंतर्गत इन्द्टांड में सामुदायिक भवन के लिए 13 लाख की स्वीकृति प्रदान की तथा मोहलीशोल पंचायत अंतर्गत सरोज साहू के घर से...