चक्रधरपुर, जनवरी 8 -- मनोहरपुर,संवाददाता। मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी मेला में उपस्थित हुई। सांसद ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया। मौके पर सांसद ने उपस्थित लोगों को कहा कि स्वस्थ शरीर मनुष्य का सबसे अनमोल है। उन्होंने कहा मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र जंगल-पहाड़ों से घिरा होने के कारण यहां के लोगों में जागरूकता की कमी है। उन्होंने कहा बीमार पड़ने पर सबसे पहले चिकित्सक के पास जाएं। झाड़ फूंक के चक्कर में कई बार विलंब हो जाता है और मरीज की स्थिति बिगड़ जाती है। स्थानीय लोगों की मांग पर सांसद ने छोटानागरा क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा की। कहा कि बेहतर तरीके से एम्बुलेंस का संचालन किया जाएगा तो जल्द एम्बुलेंस प्रदान करा दि...