सांसद ने सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन
दरभंगा, जून 20 -- दरभंगा। सांसद क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत चुन्नी डिहवार स्थान पर निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने शुक्रवार को किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 13.99 लाख की लागत से इस भवन का निर्माण ग्रामीणों की सामाजिक एवं सांस्कृतिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी दिलीप मिश्रा, मंदिर के पुजारी, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सांसद डॉ. गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.