अररिया, फरवरी 13 -- अररिया, निज संवाददाता सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गुरुवार को लोकसभा के पटल पर सीमांचलवासियों की बहुप्रतीक्षित व अत्यंत महत्वपूर्ण मांग को जोरदार ढंग से उठाते हुए नरपतगंज स्थित एनएच 27 पर भारी वाहन उपमार्ग निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की।सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से सदन को अवगत कराया कि पटना से सीधे पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27अररिया के नरपतगंज से होकर गुजरती है। नरपतगंज बाजार के समीप इस राजमार्ग के नीचे से गुजरने वाली सड़क भागलपुर से सीधे नेपाल को जोड़ती है। यह अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां केवल पैदल यात्री अंडरपास होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.