दरभंगा, मार्च 1 -- दरभंगा। राजकीय मध्य विद्यालय लक्ष्मीसागर साधुगाछी में शनिवार को सेवानिवृत्त हो रही शिक्षिका सुलेखा झा को राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने सम्मानित किया। डॉ. गुप्ता ने सुलेखा झा के बीते दिनों की सराहना की। समारोह में डॉ. प्रेमकांत झा एवं विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। छात्रों की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन दिव्या कुमारी ने किया जबकि मुख्य अतिथि डॉ. गुप्ता व सुलेखा झा के लिए सम्मान संबोधन सदर प्रखंड के पूर्व डीडीओ अजय कुमार ने किया। एचएम डॉ. एसएस कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...