सांसद ने व्यापारियों को गिनाई सरकार की उपलब्धियां
बुलंदशहर, जून 19 -- बुलंदशहर लोकसभा सांसद डॉ भोला सिंह ने नगर में व्यापारियों के साथ बैठक कर सरकार की 12 साल में जनता प्रति किए गये कार्यों को गिनाया। गुरुवार की शाम सांसद डॉ भोला सिंह के नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद व्यापारी अजय सिंघल के आवास पर व्यापारी संवाद हुआ। व्यापारियों ने खानपुर से बुलंदशहर के लिए पूरे समय नियमित रोडवेज चलाने की मांग की। इसके बाद निरंजन लोधी के आवास पर प्रबुद्ध समाज की बैठक की गई। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, जय भगवान सैनी, राजकुमार सिंघल, मंडल अध्यक्ष सुभाष लोधी, मनोज चौहान, पूरन प्रधान, जयवीर सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.