धनबाद, अप्रैल 13 -- सिंदरी नगर भाजपा कमेटी की ओर से रविवार को शहरपुरा स्थित भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह हुआ। इसमें धनबाद सांसद ढुलू महतो ने सिंदरी के 100 से अधिक वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अजीत सिंह वकील, अशोक शर्मा, रामदेव पांडेय, शैलेश सिंह, प्रकाश बाउरी, विश्वनाथ गोराई, अरविंद खत्री, इंद्रमोहन सिंह, अणिमा सिंह आदि हैं। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री तारा देवी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, नगर अध्यक्ष संजू महतो, गार्गी सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.