गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत झारखंड राज्य सहित पलामू प्रमंडल के अंतर्गत पलामू, गढ़वा और लातेहार में स्थित ऐतिहासिक किलों का संरक्षण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के माध्यम से कराने, प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों का समग्र विकास पर्यटन मंत्रालय और पुरातत्व विभाग, भारत सरकार द्वारा कराने से संबंधित मामले को उठाया। सांसद ने कहा कि झारखंड राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, जहां पहाड़, जंगल, नदियां, झीलें व अनेक ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थल स्थित है। इन तीनों जिला खनिज संपदाओं के साथ-साथ प्राकृतिक, ऐतिहासिक व धार्मिक धरोहरों से अत्यंत समृद्ध हैं। यह क्षेत्र विशेष रूप से चेरो आदिवासी राजा मेदिनी राय की ऐतिहासिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। लातेहा...