गढ़वा, जनवरी 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। लोकसभा में सांसद विष्णु दयाल राम ने नियम 377 के तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के द्वारा लंबे समय से उनकी सेवाओं के नियमितीकरण, मानदेय में यथोचित संशोधन एवं उसका समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, पेंशन, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी तथा बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करने संबंधी अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया। सांसद ने कहा कि एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के द्वारा लंबे समय से उनकी सेवाओं के नियमितीकरण, मानदेय में यथोचित संशोधन तथा उसका समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, पेंशन, भविष्य निधि, ग्रेच्युटी एवं बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएँ प्रदान करने की माँग लगातार की जा रही है। इसके अतिरिक्त, गैर-आईसीडीएस कार्यों एवं अत्यधिक प्रशासनिक दायित...