पलामू, मार्च 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू संसदीय क्षेत्र में पेयजल की समस्या की गंभीरता को लेते हुए सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को लोकसभा में इसे उठाया और निदान की दिशा में पहल करने की मांग की। पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पलामू एवं गढ़वा जिला में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना के क्रियान्वयन में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं, कागजी प्रगति एवं संभावित भ्रष्टाचार से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया और कहा कि इसके कारण आम जनता को पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। सांसद ने कहा कि सरकारी अभिलेखों में पलामू को 75 एवं गढ़वा में 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र को हर घर नल जल योजना का कवरेज बताया गया है जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। पलामू के छतरपुर, चैनपुर, हुसैनाबाद, पांडू, पाटन, सदर मेदिनीनगर ...