दरभंगा, जून 25 -- लहेरियासराय। रहमगंज मोहल्ला सहित दरभंगा शहर की हर गली तथा चौक-चौराहों पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को साकार किया जा रहा है। मानसून के सक्रिय होने से पूर्व जलनिकासी की व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शहर के वार्ड 34 रहमगंज में विकास कार्यों का जायजा लिया तथा वहां उपस्थित आम जनों से संवाद किया। स्थानीय वार्ड पार्षद पूनम देवी की उपस्थिति में सांसद ने लोगों से विकास कार्यों व समस्याओं से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। यह भी पढ़ें- सांसद ने रहमगंज में लोगों से किया संवाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...