जौनपुर, जुलाई 16 -- जौनपुर, संवाददाता जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर जौनपुर से मुम्बई तक मां शीतला एक्सप्रेस के नाम से एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की है। सांसद ने पत्र के माध्यम से जौनपुर में रेल सेवाओं के विस्तार की भी मांग उठाई है। पत्र के साथ सांसद ने जौनपुर की जनता एवं व्यापारिक समुदाय की भावनाओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र भी संलग्न किया है।सांसद ने कहा है कि जौनपुर की जनसंख्या लगभग 50-52 लाख है। यह जनपद ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां स्थित मां शीतला चौकिया मंदिर में देश के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मां विंध्यवासिनी धाम, विंध्याचल जनपद मिर्जापुर जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों से आने वाले श्रद्धालु जौनपुर होकर यात्रा करते हैं। जनपद मे...