लातेहार, फरवरी 25 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा लातेहार समेत चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता को बुधवार को एक बड़ा सौगात मिला। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने बुधवार को बरकाकाना बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत टोरी जंक्शन परिसर में भोपाल से चलकर धनबाद तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।साथ ही ट्रेन पर सफर कर धनबाद के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर टोरी जंक्शन परिसर में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम में आए सांसद कालीचरण सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, जिला सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, चंदवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद एवं अन्य तिथियां का रेलवे का अधिकारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रद...