बांका, मार्च 2 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बांका सांसद गिरधारी यादव रविवार को भीतिया बाजार पहुंचे। जहां शुक्रवार की देर रात 91 वर्षीय वयोवृद्ध कृष्णदेव सिंह के निधन पर उनके तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। यहां मालूम हो कि स्व. कृष्णदेव सिंह कर्पूरी ठाकुर के सहयोगी एवं जेपी सेनानी के रूप में जाने जाते थे। इस अवसर पर सांसद के साथ पूर्व मुखिया विनोद मिश्रा, पूर्व प्रमुख रामानंद यादव, सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह उर्फ राजा, पूर्व जिप सदस्य नरेश यादव सुनील सिंह, जयकुमार यादव, यशवंत राय, उमाशंकर राय आदि ने भी स्व.सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। होली पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल मे...