बांका, जून 26 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बांका के सांसद गिरिधारी यादव ने बेलहर प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि नंदेश्वरी यादव को उनके पद से विमुक्त कर दिया है। सांसद गिरिधारी यादव ने इस संबंध में डीएम को बीते 22 जून को चिट्ठी भेजकर कहा है कि बेलहर प्रखंड में मेरे द्वारा मनोनीत सांसद प्रतिनिधि नंदेश्वरी यादव को आज 22/6/26 से सांसद प्रतिनिधि पद से विमुक्त करता हूं। इस चिट्ठी की प्रतिलिपि बेलहर के बीडीओ और सीओ को भी भेजी गई है। इधर पूर्व सांसद प्रतिनिधि नंदेश्वरी यादव ने कहा है की उन्होंने 21/6/26 को ही अपना इस्तीफा सांसद को सौंप दिया था। यह भी पढ़ें- सांसद ने बेलहर के सांसद प्रतिनिधि को पद से किया विमुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...