कानपुर, जून 16 -- कानपुर। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी परमिट स्थित प्राथमिक विद्यालय गए। इनके साथ विधायक सुरेंद्र मैथानी भी रहे। सांसद ने बच्चों से पूछा कि देश का प्रधानमंत्री कौन है तो बच्चों ने तेज आवाज से कहा कि मोदी। इस पर सांसद ने पीएम का नाम लिखा। वहीं पर टंगे वर्णमाला चार्ट को भी बच्चों से पढ़वाया। यहां पर सांसद निधि से होने वाले विकास कार्यों को बच्चों से ही कराने की भी विधायक सुरेंद्र मैथानी से चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...