कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की लंबे समय से चली आ रही न्यूनतम पेंशन और चिकित्सा सुविधाओं की मांग पर सांसद रमेश अवस्थी ने अपनी संस्तुति के साथ इसे प्रधानमंत्री कार्यालय भेज दिया। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे को संसद में भी उठाने का आश्वासन दिया। समिति की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपे जाने के बाद उन्होंने यह पत्र भेजा। समिति के राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष ओमशंकर तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 15 जुलाई को सांसद रमेश अवस्थी से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। इसमें ईपीएस-95 पेंशनरों के लिए न्यूनतम 7,500 रुपये मासिक पेंशन, महंगाई राहत तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। सांसद ने ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए प्र...