सांसद ने पांव पखार कर 65 तीर्थयात्रियों को तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया
हजारीबाग, मई 9 -- बरही प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल ने पांव पखार कर 65 तीर्थयात्रियों के जत्थे को तीर्थ दर्शन के लिए रवाना किया। सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का यह 60वां जत्था था जिसे बरही विधानसभा क्षेत्र के बरही पूर्वी मंडल से रवाना किया गया।
तीर्थ यात्रा का शुभारंभ सांसद मनीष जायसवाल ने श्रद्धालुओं की यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान का उद्देश्य समाज के उन बुजुर्गों को तीर्थ स्थलों का दर्शन कराना है, जो आर्थिक कारणों से अपने जीवन में धार्मिक यात्रा नहीं कर पाते हैं। बुजुर्गों की सेवा और उनके चेहरे की मुस्कान उनके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। सांसद ने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।
उपस्थित जनप्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.