पलामू, जुलाई 8 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। धनबाद में बुधवार को मंडल रेलवे संसदीय समिति की हुई बैठक में पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने संसदीय क्षेत्र रेल सुविधाओं के विस्तार, यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, लंबित रेलवे परियोजनाओं तथा जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया एवं उनके शीघ्र समाधान का अनुरोध किया। सांसद ने मंगलवार को पटना में पूर्व मध्य रेल क्षे़त्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में शामिल होकर चोपन से बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए वाया डालटनगंज होकर नई ट्रेन चलाने सहित कई महत्वपूर्ण मांग की। पटना की पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, रेल प्रबंधक एवं हाजीपुर रेलवे जोन एवं मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे जबकि धनबाद की बैठक में चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, गिरिडीह के सांसद चंद्र प...