धनबाद, जुलाई 13 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। सांसद ढुलू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को अपने अधिवक्ता के माध्यम से मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। कहा गया कि विधायक ने प्रेस वार्ता कर प्रिंट मीडिया, डिजिटल मीडिया व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांसद ढुलू महतो और उनके परिवार के विरुद्ध कई गंभीर, झूठे, निराधार और मानहानिकारक आरोप लगाए। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद के विकास के लिए सर्वदलीय धरना 22 को: अरूपसमाज पर प्रभाव नोटिस के अनुसार इन आरोपों का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ, जिससे सांसद की व्यक्तिगत, सामाजिक व सार्वजनिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है। कहा गया कि सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोप बिना किसी विश्वसनीय साक्ष्य के हैं तथा इनसे सांसद की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।माफी की मांग नोटिस के अनुसार इस प्रकार के कथनों से सम...