जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नितिन नवीन ने सांसद महतो का कुशलक्षेम जाना और जमशेदपुर से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद महतो ने उन्हें जमशेदपुर आने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया, जिसे स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में जमशेदपुर प्रवास का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं पुरूलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...