बागपत, अप्रैल 30 -- बड़ौत। बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने पूर्वी यमुना नहर की पटरी को सात मीटर चौड़ा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सांसद ने बताया कि यह मार्ग ग्राम ककड़ीपुर से शुरू होकर रमाला शुगर मिल, बड़ौत नगर, दौला, जैन समाज के ऐतिहासिक तीर्थस्थल बड़ागांव, रटौल, लोनी और ट्रोनिका सिटी होते हुए दिल्ली तक जाता है। लगभग 60 किलोमीटर लंबा यह मार्ग शामली, बागपत, गाजियाबाद और दिल्ली को आपस में जोड़ता है, जिससे यह हजारों लोगों के दैनिक आवागमन का मुख्य आधार है। वर्तमान में नहर की पटरी काफी संकरी और जर्जर अवस्था में है। यह भी पढ़ें- नोएडा में 11 KM लंबे यमुना पुस्ता रोड की संवरेगी सूरत, कई सेक्टरों से गांवों तक होगा फायदा जिसके चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मार्ग के चौड़ीकरण से क...