गंगापार, जुलाई 3 -- वन महोत्सव के अन्तर्गत प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने मेजा खास पहाड़ी पर स्थित जवाहर नवोदय के प्रांगण में नीम, पीपल, पाकर, छितवन, इमली सहित विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर कहा कि धरती को हरा-भरा बनाने में सभी के सहयोग की अपेक्षा है। पौध लगाने से अधिक उसकी सुरक्षा का खयाल भी सभी को रखना है। इस अवसर पर मौजूद रहे वन क्षेत्राधिकारी डीएन पांडेय ने कहा कि एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है, इसके अन्तर्गत वन विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं की ओर से लाखों पौधे लगाए जाने हैं। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अपर मुख्य वन संरक्षक करेंगे पौधरोपण यह भी पढ़ें- Bahraich News: हर सांस के लिए हर पौधा है जीवन रक्षक: डीएफओ यह भी पढ़ें- Balrampur News: वन महोत्सव अभियान के तहत दिया गया हरियाली का संदेश, रोपित किए...