सांसद ने दोयमी-धनौरा रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाने की उठाई मांग
हापुड़, जून 3 -- मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने हापुड़ शहर की एक गंभीर यातायात समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। सांसद ने दोयमी-धनौरा मार्ग पर स्थित स्वर्ग आश्रम रोड के गेट नंबर-40 रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस क्रॉसिंग पर लगने वाला भीषण जाम क्षेत्र की जनता के लिए वर्षों से एक बड़ी समस्या बना हुआ है। बता दें कि भाजपा के उत्तरी मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने हाल ही में सांसद अरूण गोविल से मुलाकात की थी। प्रशांत त्यागी ने बताया था कि गेट नंबर-40 रेलवे क्रॉसिंग हापुड़ का अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग है। यह न केवल शहर के आंतरिक इलाकों को जोड़ता है, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी मुख्य आवागमन मार्ग है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.