लोहरदगा, जनवरी 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। दुर्गाबाड़ी परिसर, लोहरदगा में सांसद निधि से बनने वाले शेड निर्माण की आधारशिला एक सादे समारोह में सांसद सुखदेव भगत ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर समिति के द्वारा सांसद का स्वागत किया गया। सांसद ने कहा कि उन्हें यहां कई बार आने का मौका मिला है। उन्होंने महसूस किया कि यहां शेड नहीं होने के कारण भक्तजनों और श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए वह अपने निधि से यहां शेड का निर्माण करा रहे हैं। ताकि भक्तजनों को सहूलियत हो। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनका दायित्व है। अपने संसदीय क्षेत्र के जनसमस्याओं का निदान पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जा रहा है। मौके पर दुर्गाबाड़ी समिति के सदस्यों ने इस कार्य के लिए सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.