खगडि़या, जून 25 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता सांसद राजेश वर्मा ने बुधवार को लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से 31 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। वही लगभग 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़कों एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही

कार्यकाल की उपलब्धियाँ अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर शहर के खेलभवन में आयोजित कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियां गिनायी। सांसद ने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पुल-पुलिया, रेलवे, स्टेशन आधुनिकीकरण, ट्रेनों के ठहराव, रेलवे लाइन विस्तार सहित विभिन्न आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने ...