हजारीबाग, मार्च 2 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता हजारीबाग में नया समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट डीएमएफटी की न्यास परिषद की उच्चस्तरीय बैठक में जिले के सर्वांगीण विकास और खनन प्रभावित क्षेत्रों के उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई योजनाओं को हरी झंडी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन बड़कागांव के ढेंगा में एक अत्याधुनिक विद्यालय का संचालन करेगा। साथ ही जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधुनिक पुस्तकालयों का निर्माण कराया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डाडी प्रखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैथ लैब की स्थापना पर सहमति बनी। तकनीक का लाभ जनता तक पहुंचाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.