देवरिया, जून 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने शनिवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डा. एचके मिश्रा से मेडिकल स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, चिकित्सकीय संसाधनों, दवाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।बैठक में मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अधिकारियों ने सांसद को अस्पताल की वर्तमान स्थिति, चिकित्सकों की उपलब्धता, मरीजों की संख्या तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन से संबंधित जानकारी दी। सांसद ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के संबंध में चर्चा की तथा मरीजों को बेहतर...