बोकारो, मई 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय में शुक्रवार को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान भी किया। सांसद की ओर से आयोजित जनता दरबार में संसदीय क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष प्रस्तुत करते हुए समाधान की गुहार लगाई। चंद्रपुरा से आई एक वृद्ध महिला ने सांसद को अपनी समस्या बताते हुए निराकरण करने की बात कही। इस मामले को सांसद ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए जल्द से जल्द मामले को शार्ट आउट करने का निर्देश दिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के बोकारो जिला कोषाध्यक्ष रविशंकर जयसवाल, रितेश सिन्हा, चंदन सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...